भारत

नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार, निवेशकों के अच्छे दिन

jantaserishta.com
21 Jan 2021 9:31 AM IST
नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार, निवेशकों के अच्छे दिन
x

शेयर बाजार में गुरुवार को ऐतिहासिक उछाल देखने को मिली है. पहली बार भारतीय सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया है. गुरुवार को जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 50 हजार और निफ्टी 14730 प्वाइंट के साथ खुला. निवेशकों के लिए ये मौका शानदार है.


सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर बाजार का हाल
सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 266.96 अंकों के उछाल के साथ यानी 0.54 फीसदी ऊपर 50,059.08 का लेवल देखा जा रहा है और इसके साथ ही एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 79.10 अंक यानी 0.54 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 14,723.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
बैंकिंग शेयरों में शानदार उछाल से मिला सपोर्ट
बैंकिंग शेयरों में शानदार उछाल से शेयर बाजार को भारी सपोर्ट मिला है और इसके जरिए बैंक निफ्टी में भी 32,700 का स्तर पार हो गया है. कारोबार खुलने के शुरुआती 15 मिनट में ही बैंक निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.49 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 32,702.65 पर कारोबार कर रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story