भारत

महिला वार्ड में हड़कंप: अस्पताल के अंदर छेड़छाड़, रात में होता है ये...

jantaserishta.com
8 July 2022 3:47 PM IST
महिला वार्ड में हड़कंप: अस्पताल के अंदर छेड़छाड़, रात में होता है ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक अज्ञात युवक जिला अस्पताल के अंदर देर रात छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे कर गायब हो जाता है। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में आधी रात के बाद पहुंचकर महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ कर उनके शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। अस्पताल में भर्ती कई महिला मरीजों ने शिकायत की तो अस्पताल प्रबंधन ने अब एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। मरीजों का कहना है कि रात को आसामाजिक तत्व अस्पताल में आकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील शब्द कहते हैं।

बुरहानपुर जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से अक्सर महिला मरीज रात में छेड़छाड़ की शिकायत करती हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्सकरीब 10 बजे लेकर 2 बजे की बीच अस्पताल में घुस जाता है और महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत करने पर महिला कर्मचारी ने एक युवक को पकड़ा, लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि रात में 10 बजे से 2 बजे बीच इस तरह की घटना होती है।
बताया जा रहा है कि शख्स महिला मरीजों के साथ रुके पुरुष तीमारदारों को वार्ड से बाहर कर देता है और खुद अंदर जाकर महिला मरीजों के शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। कुछ समय पहले भी जिला अस्पताल में छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। विरोध और शिकायत करने के बाद मामला थम गया था। लेकिन एक बार फिर से महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश ने कहा, ''मामला मेरे संज्ञान में आया है। हमने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। साथ ही मामले की जांच कर पता लगा रहे हैं कि कौन वार्ड में गया था। एफआईआर दर्ज की जाएगी।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story