भारत

तिहाड़ जेल में हड़कंप, कैदी के पेट से निकाले गए मोबाइल

jantaserishta.com
8 Sept 2022 10:28 AM IST
तिहाड़ जेल में हड़कंप, कैदी के पेट से निकाले गए मोबाइल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अजीब मामला सामने आया है.
नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक कैदी के पेट से दो मोबाइल फोन निकाले गए हैं. दरअसल, जेल नंबर एक में बंद कैदी के पेट से डॉक्टरों ने दो मोबाइल फोन निकाले हैं. वहीं दो ऐसी चीजें अभी भी पेट में हैं, जिनके बारे में डॉक्टर जानने की कोशिश कर रही है. जिन्हें भी जल्द ही निकाला जाएगा. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने यह जानकारी दी है. दरअसल, बीते अगस्त माह में तिहाड़ जेल में मोबाइल फोन को बेचने के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी. जिसके बाद सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया था. हर एक व्यक्ति की चेकिंग काफी गंभीरता से की जा रही थी. इसी बीच जेल नंबर एक में बंद कैदी ने अपने पेट में फोन होने की बात अधिकारियों को बताई.
जानकारी के आधार पर जेल प्रशासन ने कैदी को हिरासत में लिया और उसकी डॉक्टरी जांच करवाई गई. इस दौरान मेडिकल जांच में मोबाइल फोन जैसी कुछ चीजें उसके पेट में होने के बारे में पता चला. तभी कैदी के पेट में काफी ज्यादा दर्द होने लगा. जिसके बाद कैदी को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बुधवार को कैदी की एंडोस्कोपी की गई, जिसमें उसके शरीर से दो मोबाइल फोन निकाले गए हैं.
वहीं जीबी पंत में डॉक्टरों ने कहा है कि कैदी के पेट में दो और चीजें हैं. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे क्या हैं. अब कैदी की जल्द ही आगे जांच करने के बाद उन वस्तुओं को भी निकालने की कोशिश की जाएगी. जेल सूत्रों की मानें तो कैदी ने पैसा कमाने के लिये नई तरकीब निकाली थी. जिसमें उसने छोटे फोन को पेट में सटककर उसको दूसरे कैदियों को सप्लाई करने की सोची थी. आरोपी कैदी फोन को जेल में इसी तरह से लाने में कामयाब भी हो गया था. लेकिन बाद में मोबाइल फ़ोन पेट से बाहर नहीं निकाल पाया. जिसके कारण उसके पेट में काफी दर्द होने लगा.
जेल प्रशासन के मुताबिक यह कैदी हत्या, लूट और डकैती के मामलों में बंद है. कुछ दिनों पहले ही कोर्ट डेट पर वह जेल से बाहर गया था. इस दौरान ही वह मोबाइल निगल कर जेल में लाया था. हालांकि अंदर आकर फोन को वह बाहर नहीं निकाल सका, जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा और उसने इसकी जानकारी खुद ही अधिकारियों को दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story