
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
हत्या करके जलाने की कोशिश की गई है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में केन नदी इलाके के जंगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या में इसे हत्या का मामला बताया है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव के जंगलों का है. यहां ग्रामीणों को शनिवार की सुबह एक अधजली लाश जंगल में पड़ी मिली. लाश को देखते ही गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस के मुताबिक, महिला 85 प्रतिशत जली हुई थी. आशंका है कि उसकी हत्या करके जलाने की कोशिश की गई है.
पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. हो सकता है किसी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हो.
वहीं, ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कनवारा गांव में एक महिला का अधजला शव मिला है. पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और महिला के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है. जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी.
Tagsउत्तर प्रदेशबांदाबांदा न्यूज़बांदा पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़Uttar PradeshBandaBanda NewsBanda PoliceMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





