भारत
गरबा पंडाल में हड़कंप, छेड़छाड़ के विरोध पर युवक को मारा चाकू
jantaserishta.com
6 Oct 2022 11:12 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुस्लिम युवकों ने पहले तो लड़कियों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मधुसूदन नाम के एक लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया।
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में डांडिया में घुसे कुछ मुस्लिम युवकों ने पहले तो लड़कियों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मधुसूदन नाम के एक लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में मधुसूदन बुरी तरह जख्मी हो गया और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। शाहरुख, समीर और जुबैर नाम के लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना एक अक्टूबर की है। बीकानेर के गरबा मैदान में गरबा खेला जा रहा था। इस दौरान कुछ मुस्लिम युवक भी भीड़ में घुस गए। उन्होंने यहां लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों की शिकायत पर मधुसूदन नाम का युवक सामने आया और उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसे बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने पर आरोपियों ने मधुसूदन को पकड़ा और जमकर पीटा। चाकुओं से गोद डाला।
मधुसून की हालत बेहद गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उनकी एक आंख की रोशनी भी जा सकती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज करके पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। डांडिया प्रोग्राम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें धक्कामुक्की होती दिख रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





