भारत

हर्ष फायरिंग से हड़कंप, फेमस भोजपुरी सिंगर के पैर में गोली लगी

jantaserishta.com
2 Jun 2023 8:25 AM IST
हर्ष फायरिंग से हड़कंप, फेमस भोजपुरी सिंगर के पैर में गोली लगी
x
देखें वीडियो.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना एक निजी कार्यक्रम के दौरान उस समय हुई, जब निशा जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंधुआर गांव में मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। निशा को पटना के मैक्स अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
निशा उपाध्याय को वीरेंद्र सिंह ने सेंधुआर गांव में बुलाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली निशा के पैर में जा लगी। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और जश्न में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।
जनता बाजार पुलिस स्टेशन के एसएचओ नसीरुद्दीन खान ने कहा, "कार्यक्रम में फायरिंग की सूचना मिलते ही हम वहां पहुंच गए। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है। हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। औपचारिक शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story