भारत
सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, वेतन रुका नोटिस जारी
jantaserishta.com
29 Feb 2024 12:38 PM IST

x
क्यों नहीं आप पर प्राथमिक की दर्ज की जाए?
पटना: शिक्षा विभाग की मीटिंग में शामिल नहीं होने पर केके पाठक ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और रजिस्ट्रार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उनके वेतन पर रोक लगाते हुए शो कॉज नोटिस भेज दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्टीकरण पूछा गया है कि 28 फरवरी की महत्वपूर्ण बैठक में आप लोग उपस्थित नहीं हुए। क्यों नहीं आप पर प्राथमिक की दर्ज की जाए? इसके साथ सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों के संचालन पर भी शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है। मालूम हो कि 28 फरवरी को विभाग द्वारा बैठक बुलाई गई थी जिसमें राज्पाल आर वी आर्लेकर के आदेश पर कोई भी कुलपति उपस्थित नहीं हुए थे। राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को इससे संबंधित निर्देश भेजा था।
दरअसल मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक को शामिल होने के लिए कहा गया था। बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेट सेशन की समस्या, पठन-पाठन और परीक्षा को पटरी पर लाने तथा विश्वविद्यालय की समस्याओं से संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर केके पाठक ने यह बैठक बुलाई थी। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के वीसी, रजिस्ट्रार, एग्जामिनेशन कंट्रोलर को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया था।
लेकिन इस बैठक में कोई भी वीसी, प्रो वीसी या रजिस्टर नहीं पहुंचे। राज भवन के आदेश पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने केके पाठक की मीटिंग से पूरी तरह दूरी बना ली। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि के पाठक इसके बाद कोई बड़ा और कड़ा एक्शन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय को भेजे गए पत्र में शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही कह दिया गया था कि मीटिंग में अनिवार्य रूप से शामिल होना है। अगर कोई पदाधिकारी बैठक में नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से उच्च शिक्षा में केके पाठक के दखल और राजभवन से उनके तकरार की चर्चा सुर्खियों में है। शिक्षा विभाग का निर्देश मिलने के बाद पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने राजभवन से इस मामले में मार्गदर्शन मांगा। जवाब में राजभवन की ओर से सभी विश्वविद्यालय पदाधिकारी को शिक्षा विभाग की मीटिंग से अलग रहने का निर्देश दिया गया। उसका पालन करते हुए विश्वविद्यालय पदाधिकारी ने केके पाठक की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। उसके बाद शिक्षा विभाग ने यह एक्शन लिया है। देखना अहम है कि अब राज्यपाल आगे क्या एक्शन लेते हैं।
Tagsकेके पाठकबिहारबिहार न्यूज़रजिस्ट्रारराज्यपालशिक्षा विभागKK PathakBiharBihar NewsRegistrarGovernorEducation Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





