भारत

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, सीएम योगी पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

jantaserishta.com
4 Sept 2023 12:45 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, सीएम योगी पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
x

फाइल फोटो

2024 के पहले महीने में राम मंदिर का उद्घाटन होने की चर्चा है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मंगलवार (5 सितंबर) को दिल्ली जाएंगे. यहां वो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन के लिए औपचारिक निमंत्रण देंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी 5 सितंबर की शाम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. मुलाकात के दौरान वो पीएम के साथ राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं. 2024 के पहले महीने में राम मंदिर का उद्घाटन होने की चर्चा है.
बीते महीने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया था कि है कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को पूरा होने में चार-पांच साल का समय लगेगा, लेकिन मंदिर के नवीन गर्भगृह में रामलला जनवरी 2024 तक विराजमान हो जाएंगे. इसके बाद मंदिर के कई हिस्सों में काम चलता रहेगा.
वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस मौके पर देश के सभी बड़े हिंदू मंदिरों में उद्घाटन कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग करने की योजना बनाई है. उद्घाटन वाले दिन तमाम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story