भारत

सोसाइटी में हड़कंप: मेड की मिली लाश, आत्महत्या या फिर कोई और वजह है?

jantaserishta.com
2 April 2024 1:34 PM IST
सोसाइटी में हड़कंप: मेड की मिली लाश, आत्महत्या या फिर कोई और वजह है?
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 की वीवीआईपी सोसाइटी में एक घरेलू सहायिका बिल्डिंग से नीचे गिर गई। उसने आत्महत्या की है या फिर उसके गिरने में कोई और वजह है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग अपने-अपने फ्लैट से निकलकर नीचे पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख की गौर सिटी-2 की वीवीआईपी सोसाइटी में 16 साल की एक घरेलू सहायिका आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
कुछ निवासियों का कहना कि वह कूदी है और कुछ का कहना है कि वह गिरी है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लिए गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद युवती की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह और उनकी बेटी एक साल से यहां पर काम कर रही थी। हम दोनों यहां पर काम करते हैं और साथ में आते-जाते हैं। वह आगे कहती हैं कि घर में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था। सुबह 8:14 बजे हम सोसाइटी में आए थे। सुबह करीब 9:30 बजे 804 नंबर फ्लैट से फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी गिर गई है। मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी को किसी ने ऊपर से फेंका है। उसके कपड़े फटे हुए हैं। मां का यह भी आरोप है कि उसके साथ कुछ गलत काम हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story