भारत

मोहल्ले में हड़कंप! बहन के सामने ही दूसरी बहन का किया गया गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
29 Dec 2020 9:05 AM IST
मोहल्ले में हड़कंप! बहन के सामने ही दूसरी बहन का किया गया गैंगरेप, फिर...
x
लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी.

रोहतास. बड़ी खबर बिहार के रोहतास (Rohtas) स्थित डेहरी ऑन सोन से है, जहां 16 वर्षीय लड़की के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया है. बताया जाता है कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास के ही तीन युवकों ने जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में छोड़ दिया.

लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद परिजनों ने डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया. इस मामले में तीन लफंगों को नामजद किया गया है. पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है. इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने गंदा काम किया है. सभी आरोपी जान पहचान के हैं. उनकी दो बेटियां हैं, दोनों एक साथ ही सामान खरीदने गई थीं. एक बहन को लफंगों ने बांध दिया तथा दूसरे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस पूरी घटना के बाद परिवार सदमे में है. वहीं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.
इस संबंध में डिहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर दुष्कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरोपी न्यू मोहल्ला एरिया मोहल्ला के राजा कुमार, विक्की कुमार तथा शाहिद बताए जाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story