भारत

इलाके में हड़कंप! संदिग्ध हालात में मिला पूरा परिवार, 1 की मौत, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
14 Jan 2021 1:17 PM IST
इलाके में हड़कंप! संदिग्ध हालात में मिला पूरा परिवार, 1 की मौत, जाने पूरा मामला
x

DEMO PIC 

एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुरादनगर इलाके से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पूरा परिवार संदिग्ध हालात में मिला है, जबकि 12 साल के लड़के की मौत हो गई है.

दरअसल, मुरादनगर के उखरालसी इलाके में गुरुवार सुबह एक परिवार संदिग्ध हालात में मिला. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. परिवार में पति-पत्नी और एक दस साल की बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 12 साल के बेटे की मौत हो गई.
घटना का पता चलने पर जब पुलिस पहुंची, तो छानबीन की गई. एसपी देहात के मुताबिक, ये मामला फूड पॉइज़निंग या घर में अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी दावे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है.
आपको बता दें कि मुरादनगर वही इलाका है, जहां बीते दिनों एक भयानक घटना हो गई थी. मुरादनगर में बीते दिनों श्मशान घाट में छत गिरने के कारण करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी, जिसने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story