भारत

ये क्या! जेल में हड़कंप मचा, वकील के सैंडल से 2400 नशे की गोलियां मिली, फिर...

jantaserishta.com
18 Nov 2022 3:38 PM IST
ये क्या! जेल में हड़कंप मचा, वकील के सैंडल से 2400 नशे की गोलियां मिली, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बंदी का अधिवक्ता बताया जा रहा है.
मेरठ: मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक शख्स नशे की ढेर सारी गोलियां लेकर जेल पहुंचा. उसने सैंडल के सोल में नशे की गोलियों को छुपाया हुआ था. जेल कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आरोपी ने वकील की ड्रेस पहनी हुई थी और वो बंदी का अधिवक्ता बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे बंदियों से मिलने कई वकील जेल परिसर पहुंचे. जेल के तीनों गेटों पर सभी की चेकिंग हुई और बंदियों से उनकी मुलाकात कराई गई. आरोप है कि इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में बंद एक बंदी से मिलने के लिए अनुज गुप्ता नाम का शख्स पहुंचा. दोनों की काफी देर तक बात हुई इस दौरान अनुज गुप्ता ने अपना सैंडल उतारकर बंदी को दे दिए और बंदी की पुरानी चप्पल पहन ली.
इस बीच वहां मौजूद जेल कर्मियों को कुछ शक हुआ और उसने सैंडल उतरवाकर चेक किए तो पता चला कि सैंडल के सोल में लगभग 24 सौ नशे की गोलियां छुपाई हुईं थी. यह देखकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत ही अनुज गुप्ता को जेल कर्मियों ने पकड़ लिया और गेट पर बैठाकर पुलिस के हवाले कर दिया. अनुज गुप्ता पेशे से अधिवक्ता बताया जा रहा है.
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि 17 नवंबर को अनुज गुप्ता नाम का एक व्यक्ति जेल में किसी कैदी से मुलाकात करने गया था. चेकिंग के दौरान सैंडल के सोल के अंदर लगभग 24 सौ नशे की गोलियां मिली. मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story