भारत

IPS अफसर के फार्महाउस में हड़कंप, मिली लाश

jantaserishta.com
30 Nov 2022 12:15 PM IST
IPS अफसर के फार्महाउस में हड़कंप, मिली लाश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: यूपी में लखनऊ में IPS अफसर बीके मौर्य के फार्महाउस में फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद हुआ है. बीके मौर्य DG लॉजिस्टिक के पद पर तैनात हैं. युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है. बताया जा यह है कि युवक फार्म हाउस का मैनेजर था. पुलिस की मानें तो शुरुआती पड़ताल में खुदकुशी के पीछे लव अफेयर का मामला सामने आ रहा है. पुलिस को आशंका है कि प्यार में धोखा खाने के बाद विजय ने फंदे से लटककर जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story