भारत

दरभंगा एयरपोर्ट में हड़कंप, जानें वजह

jantaserishta.com
25 Dec 2022 5:24 PM IST
दरभंगा एयरपोर्ट में हड़कंप, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दरभंगा: बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे (Darbhanga Airport) पर रविवार को मुंबई जा रहे एक व्यक्ति के बैग से तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन जब्त की गई. दरभंगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के मुताबिक, यात्री का नाम कमालुद्दीन है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.
संदिग्ध यात्री की पहचान मोतिहारी जिले के ढाका के रहने वाले कमालुद्दीन के रूप में की गई है. वह शनिवार को मोतिहारी से दरभंगा आया था. दरभंगा से मुंबई जाने के क्रम में स्कैनिंग के दौरान हवाई अड्डे पर उसकी बैग के अंदर गोली दिखाई पड़ी. इसके बाद हवाई अड्डा के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूछताछ के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर थाने को सौंप दिया. जहां SDPO सदर ने घंटों तक उससे पूछताछ की. वहीं, SDPO सदर अमित कुमार बताया कि मो. कमालुद्दीन के पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. इसके साथ ही उसके पास से कई तरह के फर्जी आई कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
SDPO ने बताया कि कमालुद्दीन के पास से प्रेस कार्ड के साथ ही मानवाधिकार के कार्ड सहित कई प्रकार के पहचान पत्र मिले हैं, जिनकी तहकीकात की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि कारतूस और मैगजीन 9 एमएम पिस्टल के हैं.
कमालुद्दीन ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसका नाम उसके पैतृक जिले पूर्वी चंपारण में दो पुलिस मामलों में शामिल है, जहां से उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story