भारत
ED की कार्रवाई के बाद चीन में हड़कंप, Vivo के अधिकारी गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Oct 2023 4:12 PM IST

x
एक चीनी नागरिक समेत ई़डी ने 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है, जिनमें से एक लावा इंटरनेशनल के एमडी भी हैं।
नई दिल्ली; चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। एक चीनी नागरिक समेत ई़डी ने 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है, जिनमें से एक लावा इंटरनेशनल के एमडी भी हैं। लावा भारतीय मोबाइल कंपनी है। इन सभी लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरेस्ट किया गया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनमें चीनी नागरिक एंड्रयू कुआंग, लावा इंटरनेशनल के एमडी हरि ओम राय और राजन मलिक एवं नितिन गर्ग नाम के चार्टर्ड अकाउंटेंट को अरेस्ट किया गया है। ईडी का यह ऐक्शन वीवो मोबाइल्स पर एक साल से भी ज्यादा समय पहले मारी गई रेड के बाद आया है।
ईडी ने बीते साल देश भर में वीवो मोबाइल्स के 48 ठिकानों पर सर्च की थी। इस दौरान वीवो मोबाइल्स से जुड़ी 23 कंपनियों के खिलाफ भी जांच की गई थी। ईडी के मुताबिक वीवो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1 अगस्त, 2014 को की गई थी। इसी से जुड़ी एक कंपनी है, ग्रैंड प्रॉस्पेक्ट इंटरनेशनल कॉम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड। इसी को GPICPL भी कहा जाता है। आरोप है कि इस कंपनी की स्थापना में नियमों का उल्लंघन किया गया था और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। इसी केस की जांच के सिलसिले में ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
Tagsचीनी मोबाइल कंपनीवीवो इंडिया प्राइवेट लिमिटेडवीवोईडीChinese mobile companyVivo India Private LimitedVivoED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





