भारत

10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, चेकिंग अभियान जारी

jantaserishta.com
26 Oct 2024 4:00 PM IST
10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, चेकिंग अभियान जारी
x
पुलिस की जांच जारी.
राजकोट: गुजरात के राजकोट में 5 स्टार होटल समेत 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. त्योहार के मौके पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया है. राजकोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ईमेल किसने भेजा है.
दरअसल, जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजन होटल और होटल ग्रैंड रीजेंसी शामिल हैं. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और राजकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई और होटल में जांच अभियान शुरू कर दिया है. त्योहार के मौके पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story