भारत
रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, कड़ाके की ठंड के कारण हुआ कुछ ऐसा...जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
7 Jan 2023 2:09 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में भीषण शीतलहर चल रही और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भीषण ठंड के कारण बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है. व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
बताया गया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर मृत अवस्था में व्यक्ति मिला. शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने जीआरपी शव के बारे में सूचना दी. मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
एएसआई अजीत सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. क्योंकि मृतक के पास से न तो कोई भी सामान मिला है और न ही किसी तरह का पहचान पत्र मिला है. हम उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रहे हैं.
बताया गया कि बीती 5 जनवरी को भी बरौनी स्टेशन के गुमटी नंबर 7 पर रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था. उसकी मौत भी ठंड से होने की बात कही गई थी. उसकी भी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है.
ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बेगूसराय नगर निगम और जिला प्रशासन गांव, शहर में अलाव जलवा रहा है. इससे आम जनों और जानवरों को राहत मिले. पूरे जिले में 165 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





