भारत
दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप, 2 विमानों को एक ही समय पर मिली उड़ान और लैंडिंग की अनुमति
jantaserishta.com
23 Aug 2023 2:32 PM IST

x
टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक ही रनवे पर दो अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ की इजाजत दे दी गई. हालांकि, हादसा होने से पहले ही एक विमान को रोक लिया गया और हादसा टल गया.
दरअसल, बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के हाल ही में उद्घाटन किए गए रनवे पर पश्चिम बंगाल के बागडोरा जा रही फ्लाइट संख्या UK725 को टेक ऑफ करने की इजाजत दे दी गई. इस समय पर ही अहमदाबाद से दिल्ली आई विस्तारा की फ्लाइट लैंड हो रही थी. प्लेन टेक ऑफ करने ही वाला था कि अचानक ATC से उसे उड़ान रोकने के निर्देश मिले. निर्देश मिलते ही प्लेन रुक गया और कुछ ही मिनटों में अहमदाबाद से आए प्लेन ने लैंडिंग कर ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





