भारत
लापता चिकित्सक का अब तक सुराग नहीं, 6 दिनों के बाद भी पुलिस सुराग नहीं खोज सकी
jantaserishta.com
6 March 2023 12:17 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के लापता चिकित्सक डॉ संजय कुमार का छह दिनों के बाद भी पुलिस सुराग नहीं खोज सकी है। पुलिस हालांकि इसको लेकर मशक्कत कर रही है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में तकनीकों की भी पूरी मदद ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सक कुमार एक मार्च को घर में फोन कर मुजफ्फरपुर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पटना से लेकर हाजीपुर और हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक जांच कर रही है। एक सीसीटीवी में गांधी सेतु पर कार खड़ी कर उनके पैदल आगे बढ़ने की तस्वीर दिखाई दी है। दो मार्च को पुलिस ने गांधी सेतु के समीप बरामद कर ली है।
रविवार को भी पत्रकार नगर थाने की पुलिस और एएसपी (सदर) गांधी सेतु पहुंचे थे और सीसीटीवी में कैद वीडियो को देख पुलिस ने सीन को दोहराया। पुलिस कार पाकिर्ंग की जगह से गांधी सेतु के फुटपाथ पर पैदल चलकर जांच की।
पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। एसआइटी की जांच उनके गंगा में छलांग लगाने और कहीं चले जाने के बीच अटकी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस इन दोनों कोणों पर जांच करने में जुटी है। सूत्र इसे अपहरण की घटना से इनकार कर रहे हैं।
पटना के एक अधिकारी भी बताते हैं कि जांच में यह बात सामने आई है कि चिकित्सक मुजफ्फरपुर गए ही नहीं। वह कार को गांधी सेतु पर लगाकर अकेले पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की गई और किसी के द्वारा उनका पीछा नहीं किया गया है। उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन भी वहीं का है, जहां कार मिली है।
गंगा नदी में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाई है। हालांकि अभी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसलापता चिकित्सकचिकित्सकBiharBihar NewsBihar Policemissing doctordoctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





