
x
पत्नी और बेटे की भी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें चार लोगों ने एक स्थानीय भाजपा नेता, उनकी पत्नी और बेटे की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता नरेश (60), उनकी पत्नी शकुंतला (55) और उनके बेटे कपिल (37) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। पूूूरेे मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:54 बजे मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में झगड़े के संबंध में एक कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर भाजपा नेता नरेश, उनकी पत्नी शकुंतला और उनका बेटा कपिल घायल अवस्था में मिले। तीनाें को इलाज के लिए एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसजीएम अस्पताल में कपिल का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि दिलेर सिंह और उसके तीन बेटों शेर सिंह, अरमान और सिब्बो ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। जब उसके माता-पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। पीड़ित कपिल ने पुलिस को यह भी बताया कि परिवारों के बीच 2018 से पुरानी दुश्मनी है। कपिल द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा, दिलेर सिंह और उनके बेटे शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
डीसीपी ने कहा, कपिल रोहिणी से अपने माता-पिता से मिलने मंगोलपुरी आया था। बाइक पार्क करने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कपिल पर हमला बोल दिया।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसमंगोलपुरीभाजपा नेताभाजपा नेता की पिटाईDelhiDelhi NewsDelhi PoliceMangolpuriBJP leaderBJP leader beaten up
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





