
जनता से रिश्ता की खबर सच निकली
जनता से रिश्ता के खबर का असर
देशभर में चल रहे नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ जनता से रिश्ता लगातार आवाज उठाता रहा है। हमारी खबरों में उठाए गए गंभीर सवालों के बीच नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य से जुड़े बड़े खतरे को उजागर करती है। जनता से रिश्ता ने हमेशा आम जनता की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नकली दवाइयों के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित की हैं। हमारी मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
UP-STF की मेरठ टीम ने आज फिर से हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक और नकली दवा फैक्ट्री पकड़ी है। मक्का के दाने (पॉपकॉर्न) के पाउडर से नकली दवा बन रही थीं। कई तरह के नकली सिरप भी मिले हैं। कल जो आरोपी पकड़े गए थे, उन्होंने ही यह दूसरी फैक्ट्री पकड़वाई है। STF के ASP ब्रजेश कुमार सिंह हिमाचल में इस पूरी टीम को लीड कर रहे हैं। नकली दवाओं की सप्लाई हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में हो रही थी।
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 19, 2026





