
x
बड़ा एक्शन.
हरिद्वार: एसटीएफ ने हरिद्वार जनपद के थाना गंगनहर के अंतर्गत ग्राम मतलबपुर में एक घर में छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र को गिफ्तार कर मौके से करीब 25 लाख रुपए कीमत की विभिन्न नामी कंपनियों की नकली दवा और इतनी ही कीमत का कच्चा माल बरामद किया।
आरोपी ने बताया वह दवाइयां कूरियर के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में भेजता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाइयां के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर गोपनीय तौर पर जानकारी इकट्ठी की जा रही थी। एसटीएफ को नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम को कार्रवाई के लिए जनपद हरिद्वार भेजा गया। जिसने नकली दवाइयों के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





