भारत

सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को एसटीएफ ने पकड़ा, महिला भी शामिल, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
7 Aug 2021 10:04 AM IST
सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को एसटीएफ ने पकड़ा, महिला भी शामिल, जाने पूरा मामला
x
इस गैंग में एक सरकारी अध्यापक और एक महिला भी शामिल है.

बीएड की संयुक्त परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गैंग में एक सरकारी अध्यापक और एक महिला भी शामिल है.

सॉल्वर बालेंद्र सिंह और दीक्षा दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे. दीक्षा कोरांव की कैंडिडेट उषा देवी की जगह पर परीक्षा देने आई थी जबकि सरगना बालेंद्र सिंह को कॉलेज गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है. बालेंद्र शंकरगढ़ में इंटर कॉलेज में हिंदी और संस्कृत का सरकारी टीचर है जबकि दीक्षा गाजियाबाद में एचडीएफसी बैंक में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है.
दीक्षा कई सालों से इस गैंग से जुड़ी हुई है. पूछताछ में पता चला है कि दीक्षा इसके पहले भी चार-पांच बार प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर के रूप में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे चुकी है. इन दोनों आरोपियों को हंडिया के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से गिरफ्तार किया गया है.
ये एक्शन सीओ एसटीएफ नवेंदु कुमार के नेतृत्व में लिया गया. पूछताछ में ये भी जानकारी मिली है कि सॉल्वर गैंग विभिन्न परीक्षाओं में 50 हजार रुपये लेकर परीक्षा पास कराता था और परीक्षा पास होने के बाद 5 से 6 लाख तक की रकम कैंडिडेट को देनी होती थी.
दोनों के पास से एक ओएमआर शीट, एक बुकलेट, एक एडमिट कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में दो पालियों में ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story