भारत

एसटीएफ ने 155 कछुओं के साथ एक को किया गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
30 Nov 2022 9:52 AM IST
एसटीएफ ने 155 कछुओं के साथ एक को किया गिरफ्तार, VIDEO
x
गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बिहार निवासी को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 155 कछुए बरामद किए हैं। एसटीएफ के मुताबिक गोपालगंज निवासी नीरज दीक्षित को लखीमपुर खीरी के निघासन-डकरावा रोड से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कछुओं को रैकेट से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को सौंपने जा रहा था।
दीक्षित गिरोह के वाहक के रूप में काम करता था और वन्यजीवों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाता था।
हिरासत में लिए जाने के बाद अधिकारी उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से हर साल करीब 20,000 कछुओं की तस्करी की जाती है।
जीवों के अंधाधुंध शिकार और तस्करी ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को अलर्ट जारी करने के लिए प्रेरित किया है।
अधिकारी ने कहा कि ऐसे कई गिरोहों के सदस्य गंगा, यमुना, चंबल, घाघरा, शारदा, केन, बेतवा और राप्ती नदी के आसपास कछुओं की तलाश में धूमते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story