भारत

एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने दो टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Feb 2023 2:08 PM GMT
एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने दो टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही पुलिस को बेगूसराय में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की विशेष टीम ने बेगूसराय के मटिहानी थाना के सहयोग से हत्या सहित कई अन्य संगीन मामले में वर्षों से फरार चल रहे दो टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रामदिरी भवानंदपुर निवासी अविनाश कुमार उर्फ दुरकाल एवं नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन निवासी आलोक कुमार अपना संगठित गिरोह चलाकर मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी दियारा क्षेत्र में आतंक का महौल बना कर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे रामदिरी भवानंदपुर महावीर स्थान के पास सदर डीएसपी अमित कुमार, बिहार एसटीएफ पटना की टीम एवं मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती की टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले एक माह से सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। जिसमें अविनाश एवं आलोक को दो देशी पिस्तौल, 11 जिन्दा गोली एवं एक मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अपराधियों की सूची में टॉप टेन में शामिल अविनाश दो हत्या सहित कई अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था इस पर बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना, मुफ्फसिल थाना, झारखंड के देवघर थाना, जीआरपी थाना कोडरमा, जीआरपी थाना विदाशा (मध्य प्रदेश) में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। आलोक पर भी बेगूसराय समस्तीपुर एवं देवघर में हत्या एवं विभिन्न संगीन अपराध के चार मामले दर्ज हैं। इन लोगों ने फरवरी 2022 में रामदिरी निवासी गुडडा सिंह की हत्या देवघर (झारखंड) में कर दी थी। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं तथा घटना को अंजाम देकर झारखंड फरार हो जाते थे। इस दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने वाले स्थानीय पुलिस एवं एसटीएफ को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण केंद्र के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है, जिसमें कई बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनवरी से अब तक 25 अवैध हथियार एवं 69 गोली के साथ कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे बड़ी बड़ी घटना टल गई है, पुलिस का यह लगातार जारी रहेगा।
Next Story