भारत

STF की कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर ढेर, एके-47 समेत कई हथियार जब्त

jantaserishta.com
7 Aug 2025 9:57 AM IST
STF की कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर ढेर, एके-47 समेत कई हथियार जब्त
x
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
धनबाद: झारखंड का धनबाद निवासी कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह यूपी के प्रयागराज में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। मुठभेड़ प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में बुधवार देर रात हुई।
पुलिस की गोली से घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी आशीष रंजन की मौत की पुष्टि की है। एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
इनपुट मिला था कि आशीष अपने एक सहयोगी के साथ प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। यह भी बताया गया कि वह शिवराजपुर चौराहा, थाना शंकरगढ़ के रास्ते शहर में दाखिल होने वाला है। इस सूचना के बाद एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आशीष वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एसटीएफ के तीन जवान बाल-बाल बचे।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आशीष बुरी तरह घायल हो गया। आशीष को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक एके-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोखे के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। आशीष रंजन धनबाद के जेसी मल्लिक रोड का निवासी था और झारखंड सहित कई राज्यों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। धनबाद मंडल कारा में 3 दिसंबर 2023 को हुए चर्चित गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में भी आशीष रंजन का नाम प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि आशीष के इशारे पर जेल के भीतर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या सुंदर यादव उर्फ रितेश यादव ने की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null