भारत

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

Subhi
10 Sept 2026 7:01 AM IST
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
x
नाबालिग से दुष्कर्म

Uttar Pradesh: बिठूर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीती एक सितंबर नवाबगंज में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को अपने दोस्त के घर में लेजाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी छह बेटियां हैं। इसके बाद उसने नवाबगंज निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। दोस्त के घर ले गया। वहां दोस्त के किसी काम से घर से बाहर जाते ही आरोपी ने बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Next Story