भारत

धारदार हथियार से सौतेली मां का काटा गला, बहन को भी की जान से मारने की कोशिश

Shantanu Roy
19 Jun 2023 12:18 AM IST
धारदार हथियार से सौतेली मां का काटा गला, बहन को भी की जान से मारने की कोशिश
x
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर संपत्ति के लिए एक सौतेले बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां का गला काट दिया। इतना ही नहीं युवक ने अपनी बहन को भी जान से मारने की कोशिश की। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र के मोगलबिगहा गांव का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संपत्ति के लिए सौतेले बेटे जीतू कुमार ने शनिवार की शाम धारदार हथियार से अपनी ही मां सविता देवी का गला काट दिया। बीच बचाव करने आई बहन पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी की घायल बहन आरती कुमारी का कहना है कि मां सविता देवी मक्का छिल रही थी। इस दौरान उसका सौतेला भाई जीतू कुमार वहां अपने साथियों के साथ आया और मां से लड़ने लगा। फिर वह धारदार हथियार से मां का गला काटने लगा। जब मैं वहां बचाव करने पहुंची तो उसने मुझ पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरती कुमारी ने बताया कि संपत्ति के लिए उसका सौतेला भाई अक्सर मां के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता है, जबकि संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि सविता देवी की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
Next Story