भारत

सौतेली मां ने नवजात को कीटनाशक मिला दूध पिलाकर मार डाला, इसलिए उठाया कदम

jantaserishta.com
1 Sept 2023 3:13 PM IST
सौतेली मां ने नवजात को कीटनाशक मिला दूध पिलाकर मार डाला, इसलिए उठाया कदम
x
पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यादगीर: कर्नाटक के यादगीर जिले के बाबाला गांव में पांच महीने की एक बच्ची को उसकी सौतेली मां ने दूध में कीटनाशक मिलाकर पिलाकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना 30 अगस्त को हुई। पुलिस के मुताबिक, सिद्दप्पा को पहली पत्नी श्रीदेवी से कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने देवम्मा से शादी की और चार बच्चों के माता-पिता बन गए। हाल ही में श्रीदेवी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम संगीता रखा गया।
यह सोचकर कि संगीता को संपत्ति में हिस्सा मिलेगा, देवम्मा ने उसे खत्म करने का फैसला किया और उसे दूध में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया, इससे शिशु की मौत हो गई। वडगेरा पुलिस ने मामले में देवम्मा को हिरासत में ले लिया है।
मामूली विवाद में नवजात के साथ महिला ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक जीवन में जारी विवाद से परेशान होकर 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने नवजात बच्चे के साथ एक ऊंची इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना महिला और उसके पति के बीच मामूली बात पर तीखी बहस के बाद हुई।
दरअसल, प्रियंका मोहिते अपने पति और बेटे के साथ घोड़बंदर रोड स्थित एक बिल्डिंग में रहती थी। कासारवडावली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (अपराध) वाईएस अवहाद ने कहा कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। पति-पत्नी में तब मतभेद हो गया, जब पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन के घर जाने से मना कर दिया गया। पति ने नवजात के साथ पत्नी को यात्रा करने से रोका।
इसके बाद परेशान प्रियंका मोहिते अपने बेटे के साथ बालकनी से कूद गई। पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ देखा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story