भारत

मौज-मस्ती के लिए जुर्म की दुनिया में कदम, दो नाबालिग गिरफ्तार, देखें कार लूट का वीडियो

jantaserishta.com
30 July 2021 3:17 PM IST
मौज-मस्ती के लिए जुर्म की दुनिया में कदम, दो नाबालिग गिरफ्तार, देखें कार लूट का वीडियो
x
गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था.

गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में गाड़ी लूट का वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. दो नाबालिगों ने बंदूक की नोक पर (Gun Point) गाड़ी लूटी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. दरअसल, 25-26 जुलाई की देर रात गुरुग्राम में गाड़ी लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई. गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिगों ने गाड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था. क्राइम ब्रांच ने दोनों नाबालिगों को गाड़ी और वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरिद्वार जाने के लिए कैब बुक की थी. उसके बाद मौके पाते ही सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के इलाके में कैब ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लूट मौके से हुए फरार थे. पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल एक नाबालिग पहले भी गाड़ी लूट की ऐसी ही वारदात को अंजाम दे चुका है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story