भारत

सौतेले पिता ने बेटी का गला रेता, वजह जानकर चौंक जाएंगे

jantaserishta.com
27 July 2021 5:53 PM IST
सौतेले पिता ने बेटी का गला रेता, वजह जानकर चौंक जाएंगे
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी.

मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने पहले बेटी से बलात्कार करने की कोशिश की. जिसमें वो कामयाब नहीं हो सका. इसके अलावा आरोपी ने पैसे लेकर अपनी सौतेली बेटी को दूसरी जगह बेचने की कोशिश कर रहा था. जब लड़की ने उसकी कोई भी बात नहीं मानी तो उसने चाकू से उसका गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया.

इस घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और वो ट्रक की चपेट में आ गया. घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले पर मृतक लड़की की मां ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी बेटी की शादी खरगोन जिले के गोटियां गांव में हुई थी. लेकिन आरोपी पिता उसे तीन दिन तीन पहले ससुराल से ले आया. फिर उसने ससुराल भेजने से मना कर दिया क्योंकि वो उसे इंदौर में बेचना चाहता था.
हत्या कर भागने की फिराक में था आरोपी
मृतक लड़की की मां का कहना है कि आरोपी अपनी बेटी को उसके पति से भी बात नहीं करने दे रहा था और सोमवार रात उसके बिस्तर पर लेट गया फिर गंदी हरकत करने की कोशिश करने लगा. लड़की ने इसका विरोध किया और वो अपनी सफाई में कहने लगा कि वो तो उसे जगा रहा था. लेकिन सुबह उसने चाकू से बेटी का गला काट दिया. फिर बाइक से भागने की कोशिश करने लगा और ट्रक की चपेट में आ गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
इस मामले पर एसडीओपी राजपुर पीएल बघेल ने बताया कि एक लड़की की हत्या हुई है, जिसकी उम्र करीब 18 साल है. उसकी शादी जिला खरगोन में हुई थी और वो अपने पति के पास जाना चाहती थी. लेकिन उसका सोतेले पिता ने उसका इंदौर में बेचना चाहता था. यह सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ था. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो चाकू से रेतकर उसकी हत्या कर दी. धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story