भारत

'मेरे पास रहो या फिर उसके पास चली जाओ' ...डबल मर्डर पुलिसकर्मी ने अंजाम दिया, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला

jantaserishta.com
24 March 2025 9:02 AM IST
मेरे पास रहो या फिर उसके पास चली जाओ ...डबल मर्डर पुलिसकर्मी ने अंजाम दिया, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला
x
आरोपी गिरफ्तार.
लखनऊ: डेढ़ साल पहले मर्जी के खिलाफ शादी हुई, लेकिन पुराने प्रेमी से मुलाकातें होती रहीं. दीपिका के सिपाही पति को खबर लगते ही वो हुआ जिसने लखनऊ के काकोरी इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया. दरअसल, लखनऊ के काकोरी में बीते 21 मार्च की देर रात दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. मोहान रोड के पास बुरी हालत में दो शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
अब जाकर इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ. यहां एक सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी दीपिका को डबल मर्डर के आरोप में पुलिस हिरासत में लिया गया. दोनों पर मनोज और रोहित नाम के दो युवकों की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है. पूछताछ में सिपाही महेंद्र और उसकी पत्नी ने महेंद्र के ही इन दोस्तों की हत्या की बात कबूल भी की है. जानकारी के अनुसार सिपाही ने मनोज को अपनी पत्नी से फोन कराकर बुलवाया था.
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में की गई है. वो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है. इस वक्त लखीमपुर जिले में तैनात है. साल 2018 में उसकी शादी दीपिका नामक लड़की हुई थी. उसकी पत्नी का पहले से मनोज नामक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी मनोज और दीपिका का रिश्ता चल रहा है. दोनों के बीच बातचीत होती थी. सिपाही महेंद्र कुमार को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो आगबबूला हो गया.
काफी विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी को दो ऑप्शन दिए मेरे पास रहो या उसके पास चली जाओ. दीपिका ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद महेंद्र से उसे अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कहा. दीपिका की कॉल के बाद मनोज अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा. महेंद्र पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था. उसने मनोज और उसके दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस कांस्टेबल ने एक मृतक पर बार-बार जबकि दूसरे पर 18 से 20 बार वार किए. इस दौरान बीच में आई दीपिका की उंगली भी चापड़ से कट गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शक है कि इस हत्या में आरोपियों के साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. वारदात के बाद सिपाही महेंद्र कुमार लखीमपुर भाग गया था. पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगालने के बाद सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है.
मृतकों की पहचान पंखेड़ा गांव निवासी मनोज और रोहित लोधी के रूप में हुई थी. मनोज आईटीआई का छात्र था, जबकि रोहित लोधी रेलवे में नौकरी करता था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story