भारत

सतर्क रहें! लड़की के न्यूड वीडियो कॉल से कई परेशान, गंवा चुके हैं लाखों, पुलिस ने कही ये बात

jantaserishta.com
26 Jan 2023 4:42 PM IST
सतर्क रहें! लड़की के न्यूड वीडियो कॉल से कई परेशान, गंवा चुके हैं लाखों, पुलिस ने कही ये बात
x
DEMO PIC 
जानें हैरान करने वाला मामला.
नोएड (आईएएनएस)| दिल्ली एनसीआर का सबसे हाईटेक जिला माने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते कई दिनों से फ्रॉड का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है। जिसमें लड़कियां वीडियो कॉल का सहारा लेकर सामने वाले से लाखों रुपए की ठगी कर लेती हैं। सामने वाला भी सब कुछ जानते हुए भी लाखों रुपए गंवा देता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें जिले के नामी-गिरामी सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से यह लड़कियां ठगी कर चुकी हैं।
यह लड़की जब वीडियो कॉल करती है तब सामने वाले के कॉल उठाते ही ये मोबाइल की स्क्रीन पर न्यूड नजर आती हैं। कॉल उठाने के बाद सामने वाला जब तक कुछ समझता है तब तक यह लोग कुछ अश्लील हरकतें करके स्क्रीन को रिकॉर्ड कर चुके होते हैं और उसके बाद यह सामने वाले को ब्लैकमेल करना शुरू करते हैं। जिसको भी यह ठग कॉल करते हैं। उसको उसका वीडियो पहले भेज कर धमकी देते हैं कि अगर इनकी मुंह मांगी रकम नहीं दी गई तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। अपनी बदनामी के डर को देखते हुए लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और इन्हें पैसे दे देते हैं।
बीते दिनों ऐसे ही कॉल करके सेक्टर 62 में रहने वाली सेवानिवृत्त अधिकारी से यह ठग लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। साथ ही साथ सेक्टर 76 की एक सोसाइटी में रहने वाले एक नामी-गिरामी व्यक्ति से भी इन्होंने 2 लाख से ज्यादा की ठगी की थी।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी का यह नया तरीका हैं। ऐसे ठगों के वीडियो कॉल से बचने के लिए कोशिशें करनी चाहिए कि इस तरीके के फ्रॉड वीडियो कॉल से या अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए। अगर इस तरीके की कॉल रिसीव हो भी गई है तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से करनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story