भारत
भोपाल में मंत्रालय में लगेगी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की मूर्तियां
jantaserishta.com
18 Jun 2023 12:43 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं की मंत्रालय परिसर में स्थापना और उनके अनावरण समारोह संबंधी बैठक में कहा कि आयोजन में प्रदेश के सभी दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजन और परिचित को आवश्यक रूप से शामिल किया जाये। कार्यक्रम के लिए सभी दलों को आमंत्रण भेजा जाए। सभी विधायकों तथा पूर्व विधायकों को भी बुलाया जाये। प्रदेश के विकास में सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान रहा है। विकास और जन-कल्याण के लिए उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों का उल्लेख अवश्य किया जाये। सद्भावना का संदेश देने वाला यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम सभी को समाहित करते हुए पूरी गरिमा के साथ मनाया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं के संबंध में उनके परिजन से आवश्यक रूप से सहमति ली जाए। प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में परिजन भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों के परिवारों से समन्वय और उनको आमंत्रित करने की जिम्मेदारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को सौंपी है। कार्यक्रम जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होगा।
बताया गया है कि मंत्रालय प्रांगण में 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमे पं. रविशंकर शुक्ल, भगवंतराव मंडलोई, कैलाशनाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविंद नारायण सिंह, राजा नरेश चंद्र सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चंद्र सेठी, कैलाश चंद्र जोशी, वीरेन्द्र कुमार सकलेचा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा तथा बाबूलाल गौर शामिल हैं।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मंत्रालयपूर्व मुख्यमंत्रीपूर्व मुख्यमंत्रियों की मूर्तियांMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMinistryFormer Chief MinistersStatues of former Chief Ministers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





