भारत

स्टेशन मास्टर ने की कोरोना संक्रमित पत्नी की हत्या, ब्लेड से रेत दिया गला, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

jantaserishta.com
26 April 2021 10:34 AM IST
स्टेशन मास्टर ने की कोरोना संक्रमित पत्नी की हत्या, ब्लेड से रेत दिया गला, फिर उठाया ये खौफनाक कदम
x
हैरान करने वाली घटना सामने आई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह हैरान करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर इलाके की है, जहां पति ने पहले कोरोना संक्रमित पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी घर की छत से कूदकर जान दे दी. मिली जानकरी अनुसार घटना सुबह सात बजे की है. मृतक पेशे से स्टेशन मास्टर था और पटना जंक्शन पर तैनात था.

ब्लेड से रेत दिया गला
बताया जाता है कि मृतका पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. बीमार होने के बाद पति ने उसकी जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह काफी तनाव था. इसी क्रम में बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस बात से नाराज पति ने ब्‍लेड से अपनी पत्‍नी का गला रेत दिया.
बच्चों के शोर मचाने पर कर ली आतमहत्या
मां की हत्या होता देख बच्चों ने शोर मचाया, ऐसे में उसने खुद भी छत से कूदकर अपनी जान दे दी. स्थानीय लोगों की मानें तो पति-पत्‍नी के बीच हो रहे झगड़े की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे थे. लेकिन मृतका के कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे घर के अंदर नहीं गए.
फिलहाल घटना की सूचना पाकर जक्कनपुर, कंकड़बाग और पत्रकारनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घर को सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ जारी है. पुलिस विवाद के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story