भारत
थाना प्रभारी ने खुद उठाया शव, पहुंचाया श्मशान, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
22 Jun 2026 3:28 PM IST

x
खुद कंधा देकर निभाई जिम्मेदारी.
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में पुलिस की कर्तव्य निष्ठा और मानवता का एक अलग रूप देखने को मिला है. लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में जब दो गांव के ग्रामीणों के बीच एक शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ, तो यहां के थाना प्रभारी नीरज झा ने न सिर्फ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर विवाद को खत्म कराया. बल्कि खुद ग्रामीणों के साथ शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार भी किया.
सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी और पारही डांड़ी टोली के ग्रामीणों के बीच एक शव जलाने की बात पर विवाद उत्पन्न हो गया था. विवाद करने वाले दोनों ही पक्ष आदिवासी समुदाय के ही थे. फर्क इतना था कि दोनों पक्ष अलग-अलग गांव के थे.दो दिन पूर्व पारही डांड़टोली में एक वृद्ध व्यक्ति का मृत्यु हो गयी थी. परिजन और ग्रामीणों द्वारा गांव के श्मसान घाट में शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी. उसी दौरान अलौदी के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को वहां जलाने से रोकते हुए विवाद खड़ा कर दिया.
अलौदी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर दूसरे गांव का शव जलाने से गांव मे. भूत प्रेत, आत्माओं का प्रकोप बढ़ता है. गांव के सीमा को लेकर ग्रामीणों के बीच बहस छिड़ गयी.कुछ प्रबुद्ध जनों ने अंधविश्वास से ऊपर उठकर सम्मानजनक तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने देने की बात भी कही, लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं थे.
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज झा दल बल के साथ श्मशान घाट पंहुचे और दोनों पक्षों को समझ कर विवाद शांत कराते हुए स्वयं शव को कंधा दे कर श्मसान घाट ले गए. अंतिम संस्कार में परिजनों को सहयोग करते हुए मानवता और कर्तव्य निष्ठा की मिशाल पेश की. गौरतलब है कि झारखंड में दूसरे गांव की सीमा के अंदर दाखिल होकर शव का अंतिम संस्कार करने पर स्थानीय जनजातीय समाज में अक्सर विवाद पैदा होता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





