भारत

देश के वायु सेना उप प्रमुख का बयान, रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा

jantaserishta.com
2 March 2022 1:32 PM IST
देश के वायु सेना उप प्रमुख का बयान, रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा
x

नई दिल्ली: वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का IAF पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दोनों देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत होंगे.उन्होंने आगे कहा, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना एक दिन में चार विमान भेज सकती है. एक राउंड में 200 लोगों को वापस लाया जाएगा. मुझे यकीन है कि हम अपने सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाएंगे.

एयर मार्शल संदीप सिंह ने आगे कहा, भारतीयों को निकालने के लिए सुबह से ही वायुसेना के तीन विमान भेजे जा चुके हैं. निकासी अभियान चौबीसों घंटे चलेगा. राहत सामग्री भी भेजी जा रही है. विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑपरेशन जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story