भारत

मॉब लिंचिंग से जुड़े मामलों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का बयान, कही यह बात

jantaserishta.com
28 July 2021 1:35 PM IST
मॉब लिंचिंग से जुड़े मामलों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का बयान, कही यह बात
x

देश के अलग-अलग हिस्सों में लिंचिंग से जुड़ी घटनाओं पर एक्शन को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में बयान दिया. गृह मंत्रालय के मुताबिक, सरकार द्वारा मौजूदा क्रिमिनल लॉ का रिव्यू किया जा रहा है.

गृह मंत्रालय ने बयान दिया है कि सरकार मौजूदा कानून का रिव्यू कर इस प्रकार की लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े हालात के मुताबिक तैयार कर रही है. सरकार की कोशिश समाज के हर हिस्से को तय वक्त में न्याय दिलाने की है.
राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि समाज में एक ऐसा लीगल सेक्शन बनाया जाए, जो आम लोगों के लिए आसान हो. इसके अलावा सरकार ने फेक न्यूज़ और अफवाहों को रोकने के लिए सिस्टम को मज़बूत किया है, जो भीड़ को उकसाने, लिंचिंग जैसी घटनाओं में भूमिका निभाते हैं.
राज्यसभा में ये सवाल सांसद मनोज कुमार झा ने पूछा था. मनोज कुमार झा का सवाल था कि क्या सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हेट क्राइम, मॉब लिंचिंग से जुड़े कानून में बदलाव किया गया है. मनोज झा ने इसके अलावा सरकार से हेट क्राइम, मॉब लिंचिंग की घटनाओं से जुड़े आंकड़ें भी मांगे थे.
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉब लिंचिंग से जुड़ी घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों पर निशाना साधा था. लंबे वक्त तक यह मसला देश की राजनीति में छाया हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story