रायपुर में FIR दर्ज होने पर सांसद महुआ मोइत्रा का बयान, वीडियो

रायपुर। रायपुर में FIR दर्ज होने पर सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है, उन्होंने X में वीडियो जारी किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की. मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक बयान में कहा कि अमित शाह का “सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए.” इस टिप्पणी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है.
बता दें कि यह मामला रायपुर के माना कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ. शिकायत स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो ने की. उनकी शिकायत में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान हुआ है और ऐसा बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है. साथ ही, इस तरह की भाषा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए भी खतरा बन सकती है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि एक सांसद द्वारा इतना उत्तेजक और भड़काऊ बयान देना लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाता है. उनका आरोप है कि यह बयान लोगों में आक्रोश भड़का सकता है, शांति भंग कर सकता है और समाज में वैमनस्य फैला सकता है. महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दो धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.
Hello @RaipurPoliceCG this one’s for you. Be careful with filing fake cases. Courts see through them & then heads will roll. pic.twitter.com/ibLjPD5bGl
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) August 31, 2025





