भारत

BJYM की प्रदेश टीम का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

jantaserishta.com
3 Aug 2021 7:30 AM IST
BJYM की प्रदेश टीम का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि तीन प्रदेश महामंत्री और 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं.

प्रदेश उपाध्यक्षों में शिवबीर भदौरिया, विकास श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, रणजीत राय, अभिषेक राजभर, सतेंद्र अवाना, अनुभव द्विवेदी और सोनू वाल्मीकि प्रमुख हैं. मेरठ के वरुण गोयल, अयोध्या के हर्षवर्द्धन सिंह और सोनभद्र के देवेंद्र पटेल प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
वहीं 8 प्रदेश मंत्रियो में अंजली चौहान (मुरादाबाद), अमल खटीक (मेरठ), अरुण यादव (गौतमबुद्ध नगर), अरविंद राज त्रिपाठी (कानपुर), पवन हिंडोल (मथुरा), शिवेंद्र शाही (देवरिया), सौरभ भूषण शर्मा (औरैया), दीपक मल्ल (देवरिया) प्रमुख हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story