भारत

तगड़ा हमला: प्रदेश के शिक्षक अब सांड को पकड़ेंगे…जयंत चौधरी का ट्वीट

jantaserishta.com
2 April 2022 12:26 PM IST
तगड़ा हमला: प्रदेश के शिक्षक अब सांड को पकड़ेंगे…जयंत चौधरी का ट्वीट
x

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल के (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने छुट्टा जानवरों को पकड़ने के अभियान को लेकर वायरल हो रहे मैनपुरी सीडीओ के आदेश पर यूपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने आदेश की कॉपी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि ये था वो मास्टरप्लान जिसका जिक्र प्रधानमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में किया था - '10 मार्च को दोबारा सरकार बनने पर आवारा पशु के लिए ऐसा इंतजाम किया जाएगा, जिससे गोबर से भी पशुपालकों की कमाई हो'! प्रदेश के शिक्षक अब सांड को पकड़ेंगे…

मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी ने 23 मार्च को साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में आदेश दिया गया कि हर महीने की 5,15 व 25 तारीख को निराश्रित गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी भी सहयोग करेंगे.
ये था वो masterplan जिसका ज़िक्र प्रधान मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में किया था - '10 मार्च को दोबारा सरकार बनने पर आवारा पशु के लिए ऐसा इंतजाम किया जाएगा जिससे गोबर से भी पशुपालकों की कमाई हो'!
प्रदेश के शिक्षक अब सांड को पकड़ेंगे…..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फतेहपुर, बरेली, उन्नाव व बहराइच की चुनावी रैलियों में कहा था कि यूपी के किसानों को छुट्टा जानवरों के कारण हो रही समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं. सभी समस्याओं का समाधान खोज लिया है. 10 मार्च को नई सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन सभी नई योजनाओं को लागू करेंगे, ताकि सड़कों और किसानों के खेतों में पशुओं की घूसने की घटना दोबारा न हो. सरकार गोबर से आय अर्जित करने का प्रयास करेगी. एक दिन ऐसा आएगा कि जब लोगों को लगेगा, घर में छुट्टा जानवरों को बांध लो, इससे भी कमाई होने वाली है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो आवारा पशुओं को गोद लेने और उनकी देखभाल करने वाले किसानों के लिए योजना लाई जाएगी. इसी के तहत उन्हें हर महीने 900-1000 रुपये दिए जाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story