भारत

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
19 March 2022 9:07 PM IST
प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
x
बड़ी खबर

लखनऊ: सपा से गठबंधन के बावजूद यूपी चुनावों में राष्ट्रीय लोक दल को अपेक्षित सफलता न मिलने पर मंथन चला तो इसका निशाना प्रदेश अध्यक्ष बन गए. राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी पर ही टिकटों के बंटवारे में पैसे लेने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया.

टिकट बेचने का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा
यूपी चुनाव में टिकट बेचने, टिकट देने में मनमानी करने, दलितों और मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने पार्टी के प्रमुख जयंत चौधरी को खुली चिट्ठी लिख कर सारी बातें बताकर इस्तीफा दे दिया.
इस्तीफे को लेकर राजनीति तेज
इस इस्तीफे को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है. मसूद अहमद के इस्तीफे पर भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, "मसूद जी, आप बिल्ली को दूध की रखवाली के लिए रख रहे हैं तो आप गफलत में हैं. जिस भी पार्टी में परिवारवाद होता है, वहां लोकतंत्र नहीं होता, टिकट का बंटवारा होता है."
सपा गठबंधन को मिली करारी हार
बता दें कि यूपी के विधान सभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनाई. वहीं सपा गठबंधन सिर्फ 124 सीटों पर सिमट गया. राष्ट्रीय लोक दल को 8 सीटें मिली हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story