भारत

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर चली गोली, चल रही थी बैठक

jantaserishta.com
13 Aug 2023 2:53 PM IST
राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर चली गोली, चल रही थी बैठक
x
देखें वीडियो.
उदयपुर; राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है. उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है. घायल शख्स को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है. गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है. यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी.वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई भी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story