भारत

स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम पर हमला, जब्त की गई शराब

jantaserishta.com
13 April 2022 8:51 PM IST
स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम पर हमला, जब्त की गई शराब
x
बड़ी खबर

वडोदरा में उर्मि स्कूल के पीछे चल रहे शराब के अड्‌डे पर दबिश देने गई स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। बुटलगेर के परिजन और उसके साथी दो लोगों को छुड़ाने के साथ ही जब्त की गई शराब भी उठा ले गए। स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम ने 8 लोगों समेत भीड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बदमाशों ने केस से बचने के लिए "पुष्पा' स्टाइल अपनाई।

पथराव में सेल के कर्मचारी घायल
पुलिस के हाथ माल-सामान ही नहीं लगेगा तो अपराध कैसे साबित होगा। स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने दिलीप डामोर और अन्य एक बुटलेगर को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के आने से पहले ही दिलीप डामोर के परिवार वाले और आसपास के लेागों ने पथराव करके दोनों को छुड़ा लिया। इसके साथ ही जब्त की गई शराब भी उठा ले गए। पथराव में सेल के कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं और कार का कांच टूट गया।
सब इंस्पेक्टर एसजे राठवा ने बताया कि वह पांच दिन पहले ही स्टेट मॉनिटरिंग सेल में जुड़े हैं। उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि उर्मि स्कूल के पीछे झोपड़पट्‌टी में धीरज पांडे नामक व्यक्ति अंग्रेजी शराब बेचता है। स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम पंचों को साथ लेकर प्राइवेट वाहन में दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान टीम ने दो बुटलेगरों को गिरफ्तार किया था। मौके से शराब भी जब्त की गई थी।
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि धीरज पांडे के कहने पर दिलीप डामोर इलाके में शराब बेचता था। दिलीप के मोबाइल की जांच करने पर धीरज पांडे का नंबर मिला है। इंस्पेक्टर ने स्थानीय थाने में फोन करके पुलिस बल भेजने की मांग की थी। पुलिस के आने से पहले ही अचानक भीड़ जमा हो गई। इसी बीच दिलीप जोर-जोर से चिल्लाने लगा- धीरजभाई पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story