बीजेपी की प्रचंड जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पहला बयान आया, कही यह बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए सुशासन और कानून व्यवस्था बेहतर होने को वजह बताया है। अजय मिश्रा टेनी ने कहा, 'हम शुरुआत से ही कह रहे थे कि जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में केंद्र और योगी की लीडरशिप में राज्य सरकार काम कर रही है, उसके चलते हम एक बार फिर से बहुमत में आएंगे। यदि उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर नहीं होती तो फिर हमें बहुमत हासिल नहीं होता।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





