भारत

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नहीं जलेंगे पटाखे

jantaserishta.com
5 Nov 2020 6:12 PM IST
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नहीं जलेंगे पटाखे
x
बड़ी खबर.

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने अहम फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. सरकार ने ग्रीन क्रैकर्स को भी बैन कर दिया है. इससे पहले ग्रीन क्रैकर्स जलाने की अनुमति दी गई थी.

बता दें कि बढ़ते प्रदूषण और कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार ने आज बैठक बुलाई थी. इसमें, स्वास्थ्य अधिकारी और सभी डीएम भी थे. त्योहारों के कारण भीड़ और प्रदूषण के चलते कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा रहा है. दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोविड-19 बेड रिजर्व रखने के आदेश को हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया गया. दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला पटाखों को लेकर लिया गया.

दिल्ली इस वक्त दोहरे खतरे से गुजर रही है. राजधानी के आसमान में छाए जहरीले धुएं ने दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है. खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी घट कर 500 मीटर रह गई है. गुरुवार को राजधानी में अलग-अलग जगहों पर AQI लेवल 400-700 रिकॉर्ड किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story