राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इस जगह करोड़ों की लागत से बनेगा औद्योगिक पार्क

शिमला. हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लिए औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 100 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा. एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सोलन जिले के नालागढ़ में करीब 267 करोड़ रुपये की लागत से 265 हेक्टेयर में चिकित्सा उपकरण पार्क विकसित किया जाएगा. इस परियोजना के लिए राज्य सरकार को केंद्र से 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा. ठाकुर ने कहा कि राज्य को 5,000 करोड़ रुपये का निवेश आने के साथ ही करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ये उत्तर भारत में अपने तरह का पहला पार्क होगा, जोकि उद्योगीकरण के दूसरे चरण को गति प्रदान करेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





