भारत

छठ के लिए राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा की

jantaserishta.com
5 Nov 2021 9:05 PM IST
छठ के लिए राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा की
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार के लोगों के खास पर्व छठ को लेकर दिल्ली में बड़ी घोषणा हुई है. दिल्ली सरकार ने छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा करते हुए कहा है कि इस पर्व के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया था कि छठ के लिए क्षेत्र के हर वार्ड में 40 हजार रुपये तक खर्च करने की व्यवस्था की गई है. एक वार्ड में अधिकतम दो छठ घाट होंगे और एक छठ घाट पर 20 हजार रुपये तक खर्च किए जाएंगे. इन छठ घाटों पर ये राशि नगर निगम खर्च करेगा. नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छठ घाटों पर इस बजट के जरिये व्यवस्था की जाएगी.
हालांकि इस पर्व के लिए डीडीएमए के आदेश से अलग बवाल मचा हुआ है. दरअसल, डीडीएमए ने साफ कह दिया है कि यमुना किनारे छठ नहीं मनाया जाएगा. लेकिन आम आदमी पार्टी इस आदेश का विरोध कर रही है. इसके लिए आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने एलजी को खत भी लिखा है. इस पर संजीव झा ने कहा, 'DDMA के आदेश में ये कहा गया है कि यमुना किनारे छठ नहीं मनाया जाएगा. बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी यमुना किनारे छठी मैया की पूजा करते हैं. एलजी साहब से आग्रह है कि इस आदेश को तुरंत वापस लें और अपने अधिकारियों को निर्देश देकर यमुना किनारे भी छठ पूजा की तैयारियां शुरू कराएं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story