भारत

खनन भंडार की सुरक्षा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी

jantaserishta.com
24 Nov 2022 3:20 PM IST
खनन भंडार की सुरक्षा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी
x

फाइल फोटो

कोलकाता (आईएएनएस)| केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को औद्योगिक नगरी दुगार्पुर में कहा कि राज्य में कोयला भंडार सहित खनन भंडार की रक्षा करना संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, उन्होंने करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी घोटाले पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चल रही जांच पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
कोयला मंत्री ने कहा, "मामले में जांच चल रही है इसलिए मैं इस मामले में कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन कोयले की चोरी रोकना संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सिर्फ कोयला ही नहीं बल्कि किसी राज्य में किसी भी खनन रिजर्व की सुरक्षा संबंधित राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।"
वह पश्चिम बर्दवान जिले में फैली ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) की कोयला खदानों का सर्वेक्षण करने के साथ-साथ इन खानों के भविष्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए दुगार्पुर में थे।
इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दावों को भी खारिज कर दिया क्योंकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कोयला खदानों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
कोयला मंत्री ने कहा, "आपको यह याद रखना होगा कि यद्यपि सीआईएसएफ कोयला खदानों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, किसी भी कोयला चोरी के मामले में केंद्रीय बल स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कई मामलों में ऐसी एफआईआर को स्वीकार नहीं किया जाता है। मैं सिर्फ पश्चिम बंगाल सरकार को ही नहीं, बल्कि कोयला खदानों के भंडार वाली सभी राज्य सरकारों को याद दिलाना चाहता हूं कि किसी राज्य में खदानों के भंडार की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है। मामले में कोई राजनीतिक बहस न हो।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story