भारत

राज्य सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, शराब पीने वाले पकड़े जाने पर नहीं भेजे जाएंगे जेल

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:29 PM IST
राज्य सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, शराब पीने वाले पकड़े जाने पर नहीं भेजे जाएंगे जेल
x
पढ़े पूरी खबर

पटना: बिहार सरकार ने शराबियों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है. मद्य निषेध विभाग की ओर से सरकार के इस फैसले की जानकारी दी गई है. जिसके तहत शराब पीने वाले पकड़े जाएंगे तो उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा. लेकिन इसकी शर्त ये होगी कि उन्हें विभाग और पुलिस की मदद करनी होगी. यदि शराब पीने वाले पकड़े जाएंगे तो उन्हें पुलिस और विभाग को बताना होगा कि उन्हें शराब कहां से मिली है. उन्हें शराब के धंधेबाजों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद करनी होगी.

मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार सिंह ने सोमवार को ये जानकारी दी. बताया गया कि बताए गए पते पर पुलिस और मध निषेध विभाग की टीम रेड मारेगी और यदि उनकी सूचना पर शराब के धंधेबाज पकड़े जाते हैं और शराब के अड्डे के बारे में जानकारी मिलती है तो ऐसे शराब पीने वालों को जेल नहीं भेजा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अधिकार मद्य निषेध विभाग के अलावा पुलिस को भी दिया गया है.
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि जेलों में शराब पीने के मामले में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. दरअसल विभाग का मानना है कि शराब एक सामाजिक बुराई है. इसके मद्देनजर यदि शराब पीने वाले शराब के कारोबारियों के बारे में जानकारी देंगे तो इसका अर्थ ये होगा कि वो इस सामाजिक बुराई से समाज को बचाना चाहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story